सही ब्रा साइज़ क्यों मायने रखता है?

- स्तन को सही सपोर्ट मिलता है।
- पीठ और कंधों पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता।
- कपड़ों की फिटिंग बेहतर दिखती है।
- पूरे दिन आपको आराम महसूस होता है।
आपकी ब्रा कैसी होनी चाहिए?

ब्रा साइज निकालने के लिए क्या चाहिए?

- एक मापने वाली टेप (Measuring Tape)
- आइना (Mirror) या किसी की हेल्प
घर पर ब्रा साइज़ कैसे मापें?
Step 1: बैंड साइज़ मापें (Underbust Measurement)- टेप को अपने बस्ट के ठीक नीचे (रिब केज/पंजर पर) लपेटें।
- यह टाइट होना चाहिए, लेकिन इतना कि आप आराम से सांस ले सकें।
- जो नंबर आए, उसे निकटतम सम संख्या (Even Number) में राउंड करें (30, 32, 34, 36, आदि)।
- टेप को अपने बस्ट के सबसे उभरे हुए हिस्से पर लपेटें।
- इसे न ज्यादा ढीला रखें, न ज्यादा टाइट।
- इस नंबर को नोट करें।
ब्रा कप साइज़ कैसे निकालें?
अब आपको अपने बस्ट साइज़ - बैंड साइज़ का अंतर निकालना होगा।अंतर (इंच में) | कप साइज |
1 इंच | A कप |
2 इंच | B कप |
3 इंच | C कप |
4 इंच | D कप |
5 इंच | DD/E कप |
6 इंच | F कप |
कैसे पहचानें कि कप साइज़ सही है या नहीं?
- ब्रा कप पूरी तरह फिट होना चाहिए – कप्स में न तो गैप होना चाहिए और न ही स्पिलेज।
- स्ट्रैप्स एडजस्ट करने पर भी ब्रा सही लगे – अगर ब्रा का बैंड सही है लेकिन कप्स टाइट हैं, तो बड़ा कप साइज़ चुनें।
- कप्स में झुर्रियां न दिखें – अगर कप में झुर्रियां दिख रही हैं, तो यह बहुत बड़ा हो सकता है।
- सेंटर गोर (Bra का बीच का हिस्सा) त्वचा से सटकर बैठना चाहिए – अगर यह ऊपर उठा हुआ है, तो आपका कप साइज़ छोटा हो सकता है।
गलत कप साइज़ पहनने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?
- गलत फिटिंग से पीठ दर्द या कंधों पर दबाव बढ़ सकता है।
- कप छोटे होने से ब्रेस्ट पर ज़्यादा दबाव पड़ सकता है।
- गलत कप साइज से कपड़ों का फिट भी खराब हो सकता है।
अलग-अलग स्टाइल में सही ब्रा कैसे चुनें

आपकी ज़रूरत | सही ब्रा स्टाइल |
रोज़मर्रा की कम्फर्ट | टी-शर्ट ब्रा |
ज्यादा सपोर्ट | फुल कवरेज ब्रा |
डीप नेक ड्रेसेस के लिए | प्लंज ब्रा |
शादी या पार्टी के लिए | पुश-अप ब्रा या ब्रालेट |
वर्कआउट के लिए | स्पोर्ट्स ब्रा |
अब सही ब्रा खरीदने का समय!
अब जब आपको अपनी ब्रा साइज़ मापने का सही तरीका आ गया है, तो अगली बार खरीदारी करते समय सही ब्रा चुनना आसान होगा। सही ब्रा = सही फिट + सही कॉन्फिडेंस! क्या आपको पता है कि लड़कियाँ ब्रा क्यों पहनती हैं और इसका क्या महत्व है? जानने के लिए पढ़ें यह जानकारीपूर्ण लेख – ब्रा पहनने के फायदे और कारण (FAQs)- मुझे कितनी बार अपनी ब्रा साइज़ चेक करनी चाहिए?
- क्या हर ब्रांड की ब्रा साइज़ एक जैसी होती है?
- अगर मेरी ब्रा टाइट लग रही है तो क्या करूं?
- ब्रा कितने समय तक चलती है?
- क्या स्पोर्ट्स ब्रा के लिए भी अलग साइज़ होता है?